भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल को लूटा, आज दोनों मिलकर मुझे गालियां दे रहे: केजरीवाल

News Hindi Samachar

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने लूटने की कोई कसर नहीं छोड़ी, आज हिमाचल प्रदेश की जो हालत है वो भाजपा और कांग्रेस की वजह से है। अभी दोनों पार्टियां मिलकर मुझे गालियां दे रही है। मैंने हिमाचल प्रदेश को नहीं लूटा है आप लोगों (भाजपा-कांग्रेस) ने लूटा है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि कल जयराम ठाकुर जी ने ट्वीट कर कहा हिमाचल में दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा। दिल्ली मॉडल का मतलब ईमानदार सरकार है, मैं आपसे पूछता हूं कि हिमाचल में आपको ईमानदार सरकार चाहिए या नहीं चाहिए? उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने के लिए दिल्ली आने का निमंत्रण देता हूं। केजरीवाल ने कहा कि श्नया हिमाचल प्रदेशश् बनाने का समय आ गया है। मैं भाजपा और कांग्रेस के सभी अच्छे लोगों से अपनी पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का आग्रह करता हूं। मैं इस राज्य के लोगों से आप को एक मौका देने का अनुरोध करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी मत देना, हम बंटी-बबली के स्वागत के लिए तैयार: संजय राउत

मुंबई। मुंबई के निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी व सांसद नवनीत राणा व शिवसेना के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है। नवनीत राणा के हनुमान चालीसा पाठ पर संजय राउत का बयान सामने आया है। राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में माहौल बिगाड़ने की साजिश […]
राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी मत देना, हम बंटी-बबली के स्वागत के लिए तैयार: संजय राउत

You May Like