बचाव कार्य के लिए वायुसेना ने तैनात किए तीन हेलिकॉप्टर

News Hindi Samachar
बचाव कार्य के लिए वायुसेना ने तैनात किए तीन हेलिकॉप्टर

देहरादून। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने कहा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों में मदद के लिए देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों में वायुसेना के दो एमआई-17 और एक एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर सहित तीन हेलिकॉप्टर को तैनात किया गया है। जमीन पर आवश्यकता के अनुसार अधिक विमान तैनात किए जाएंगे।
एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा, ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा नदी प्रभावित हुई है और बाढ़ के कारण बीआरओ द्वारा बनाया जा रहा पुल बह गया है। ऋषिगंगा परियोजना की अपर रीच भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे चमोली, जोशीमठ और अन्य बहाव क्षेत्र प्रभावित होंगे। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें पहले से ही जोशीमठ में तैनात हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) पहले ही देहरादून से जोशीमठ स्थानांतरित हो चुका है। हम दिल्ली से देहरादून के बाद जोशीमठ तक 3-4 और टीमों को एयरलिफ्ट करने की आयोजन बना रहे हैं।
द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के महानिदेशकों से बात की है। सभी संबंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य के लिए निकल गई हैं। देवभूमि को हर संभव मदद दी जाएगी। एनडीआरएफ की कुछ और टीमें दिल्ली से एयरलिफ्ट करके उत्तराखंड भेजी जा रही हैं। हम वहां की स्थिति को निरंतर मॉनिटर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के युवाओं में मोदी के प्रति खास आकर्षण: उज्जवल पंडित

*भाजपा नेता उज्ज्वल पंडित ने विधानसभा रानीपुर में कई नव मतदाता युवाओं को किया सम्मानित हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा के नए युवा मतदाताओं को सम्मानित किया गया एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने […]
देश के युवाओं में मोदी के प्रति खास आकर्षण:  उज्जवल पंडित

You May Like