धामी मंत्रिमंडल में महासंपर्क अभियान के बाद बदलाव, नए चेहरों की एंट्री की भी चर्चा तेज

News Hindi Samachar

देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों की रिपोर्ट तलब की है। इसके पीछे मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंत्रियों की परफोर्मेंंस के आधार कैबिनेट में बदलाव पर भी मुहर लग सकती है। जिससे साफ हो जाएगा कि कौन सा चेहरा मंत्रिमंडल से बाहर होगा।

भाजपा के अंदरखाने इन बातों की चर्चा से मंत्रियों की भी अंदरखानें धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इसके अलावा मंत्रिमंडल में एंट्री को लेकर कई चेहरे उत्साहित नजर आ रहे हैं। जिसमें युवा चेहरे ज्यादा शामिल हैं। धामी मंत्रिमंडल में कैबिनेट की खाली कुर्सियों की संख्या चार है। हालांकि इस बात पर सबकी निगाहें लगी हैं कि सीएम धामी एक खाली सीट को ही फिलहाल भरते हैं या फिर तीन अन्य सीटों पर भी नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपते हैं। इतना ही नहीं कैबिनेट के विस्तार से ज्यादा बदलाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। इस बदलाव से लोकसभा चुनावों के समीकरण भी तय होंगे। कैबिनेट में कई ऐसे चेहरे हैं जो कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भी दावेदार हैं।

इसके साथ ही मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्यों पर भी परफोर्मेंस का दबाव बना हुआ है। ऐसे में धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री की भी चर्चा तेज है। धामी सरकार में सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा सात कैबिनेट मंत्री हैं। नए चेहरों में दलित, युवा और क्षेत्रीय समीकरण हर तरह से संतुलन बिठाने की कोशिश की जाएगी। जो कि जुलाई में होना तय माना जा रहा है। सीएम धामी इस विस्तार में हर तरह के समीकरणों को साधने के साथ ही नई युवा टीम के साथ निकाय और लोकसभा चुनाव के साथ मैदान में उतरना चाहेंगे। जिससे विपक्ष और दूसरे खेमेबाजी को शांत कर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में राज्यपाल के साथ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया. इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि अब योग को विश्व ने स्वीकार किया है. इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि योग से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ […]
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में राज्यपाल के साथ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

You May Like