बिहार एसआईआर विवाद पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस और राहुल गांधी पर संविधान विरोधी रवैये का लगाया आरोप

News Hindi Samachar

धर्मेंद्र प्रधान बोले – विपक्ष मुद्दों की बजाय अराजकता फैलाने में जुटा

नई दिल्ली। बिहार एसआईआर मामले पर विपक्ष के चुनाव आयोग मार्च को लेकर भाजपा ने कड़ा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर संविधान विरोधी रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को बहाना बनाकर झूठ फैलाने और अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एसआईआर देश में पहली बार नहीं हो रहा है, यह पहले भी कई बार हो चुका है। उनके अनुसार, कांग्रेस और विपक्ष जानबूझकर ईवीएम, महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं ताकि देश में अस्थिरता का माहौल बनाया जा सके। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे सड़क पर प्रदर्शन करने के बजाय संसद में मुद्दे उठाएं।

प्रधान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार चुनाव प्रक्रिया पर संदेह पैदा करती है और हार के डर से जनभावनाओं को भड़काती है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वह बार-बार आरोप लगाते हैं, लेकिन सबूत पेश नहीं करते। उन्होंने पेगासस, राफेल और अन्य मामलों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या कभी उन्होंने अपने दावों का प्रमाण दिया है? उनके अनुसार, यह सब केवल चुनावी हार की खीझ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार एवं रखरखाव सरंक्षण कार्य प्रगति पर

बीकेटीसी ने श्री तुंगनाथ मंदिर संरक्षण संबंधी डीपीआर हेतु सीबीआरआई से किया संपर्क- हेमंत द्विवेदी रूद्रप्रयाग। समुद्र तल से 12074 फीट की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार के नाम से विख्यात श्री तुंगनाथ मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार – रखरखाव हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) ने […]
तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार एवं रखरखाव सरंक्षण कार्य प्रगति पर

You May Like