धामी सरकार में दायित्वों की फेक सूची सोशल मीडिया पर वायरल

देहरादून: प्रदेश में धामी सरकार में दायित्व बांटे जाने की चर्चाओं के बीच एक सूची सोशल मिडिया में काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रदेश भाजपा ने इसे फर्जी बताया हैं| जानकारी के अनुसार इस वायरल सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थकों के नाम भी बताए जा रहे हैं।

बता दें, मंगलवार को भाजपा के सियासी हलकों में यह चर्चा गर्म रही कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले हफ्ते तक दायित्वों की घोषणा कर देंगे। इस चर्चा ने तब जोर पकड़ा जब सोशल मीडिया पर पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के बयान से जुड़ी यह खबर वायरल हुई। रेखा वर्मा के हवाले से जारी खबर में अगले सप्ताह तक दायित्वों की घोषणा होने की संभावना जताई गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर दायित्वधारियों की एक सूची भी वायरल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी में चल रहे निर्माण कार्यों एवं रोड सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून: डीएम सोनिका ने मसूरी में चल रहे निर्माण कार्यों एवं रोड सुधारीकरण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो कार्य अवशेष रह गए हैं उनको मानसून से पहले यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने  चैम्बर, कबल का कार्य तथा […]
जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी में चल रहे निर्माण कार्यों एवं रोड सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

You May Like