भाजपा पर टीएमसी का बड़ा आरोप, वह हिंदू धर्म को नहीं समझती, मां दुर्गा का सम्मान नहीं

News Hindi Samachar

कलकत्ता। पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से पहले एक बार फिर से राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ममता बनर्जी पर जबरदस्त तरीके से वार कर रही है। दरअसल, पूरा मामला दुर्गा पूजा समितियों को घ्50000 के अनुदान देने का है। तृणमूल कांग्रेस ने इस बात की घोषणा की है जबकि भाजपा इसे चुनावी स्टंट बताते हुए चुनाव आयोग से ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसी बात को लेकर दोनों दल आमने-सामने है।

तृणमूल कांग्रेस ने तो भाजपा पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें हिंदू धर्म की समझ नहीं है और उनके मन में मां दुर्गा के लिए कोई सम्मान नहीं है। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए टीएमसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि हिंदू संस्कृति और मूल्यों के स्वयंभू संरक्षक स्पष्ट रूप से हिंदू धर्म को नहीं समझते हैं, हिंदू त्योहारों का सम्मान करना भूल जाते हैं! अब, माँ दुर्गा और बंगाल की परंपराओं के लिए उनका कम सम्मान उजागर हो गया है! यह बंगाल भाजपा के लिए शर्म की बात है।

भाजपा का आरोप

भाजपा ने बंगाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्येक दुर्गा पूजा समिति को घ्50000 देने की घोषणा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि भाजपा के आरोप पर ममता बनर्जी ने इसका बचाव किया है। ममता बनर्जी ने साफ कहा कि यह घोषणा कोई नई नहीं है, यह पिछले साल की ही तरह है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 3 सीटों पर 30 सितंबर को चुनाव होने हैं। भवानीपुर से खुद ममता बनर्जी की किस्मत दांव पर होगी। ममता बनर्जी को हर हाल में नवंबर से पहले विधानसभा का सदस्य होना जरूरी है। विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था हालांकि वह शुभेंदु अधिकारी से हार गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटना में तेजस्वी और चिराग की मुलाकात, गठबंधन के सवाल पर दिया यह जवाब

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी में मचे घमासान के बाद आज पटना में चिराग पासवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कई कयासों को बल मिलने लगा है। हालांकि मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि मैं तेजस्वी यादव से […]
पटना में तेजस्वी और चिराग की मुलाकात, गठबंधन के सवाल पर दिया यह जवाब

You May Like