नड्डा व सीएम धामी ने पं. मदनमोहन मालवीय को दी श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर, हरिद्वार में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी एवं देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेपी नड्डा व सीएम धामी ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 104 वें संस्करण को सुना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, […]
जेपी नड्डा व सीएम धामी ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

You May Like