विराट के साथ बल्लेबाजी करना शानदार था, मुझे खेल के प्रति उनका जूनून पसंद है: क्रिस गेल

News Hindi Samachar

बेंगलुरु : बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने की सराहना की है और खेल के प्रति उनके जूनून की तारीफ की है।

गेल के हवाले से जियोसिनेमा ने कहा, “हमारी आपस में शानदार यादें हैं। उन पलों को मैं हमेशा याद रखता हूं। मैदान के बाहर उनके डांस मूव भी, जिन्हे आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। मैं उन पलों को भी संजो कर रखता हूं।”

उन्होंने कहा, “विराट के साथ बल्लेबाजी शानदार थी। मैं खेल के प्रति उनका जूनून पसंद करता हूं। आपको उन्हें इसका श्रेय देना होगा। वह इसे अपने प्रदर्शन के साथ दिखाते हैं।”

सात वर्षों तक गेल आरसीबी में थे और इस दौरान उन्होंने और विराट ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ायीं।

गेल ने साथ ही कहा, “यह केवल चौकों और छक्कों की बात नहीं थी। विकेट के बीच हमारी दौड़ भी शानदार थी।”

–आईएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 350 बकरियों की मौत

देहरादनू:  उत्तरकाशी में मथानाऊ तोक के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने के कारण करीब 350 बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दे दी है। रविवार को प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी, जिसके बाद ही क्षति का आकलन और मौत […]
उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 350 बकरियों की मौत

You May Like