नये मतदाताओं को शतप्रतिशत् मतदाता सूची में शामिल करने के डीएम ने दिए निर्देश

News Hindi Samachar

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ मतदाता सूची में नये मतदाताओं को शामिल करने और लोगों को निर्वाचन के सम्बन्ध में अधिकाधिक जागरूक करने के सम्बन्ध में वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई और नये मतदाताओं को शत् प्रतिशत् मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों से मतदाता सूची में नये मतदाताओं विशेषकर 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के युवक/युवतियों को शामिल करवाने से सम्बन्धित बनाये गए प्लान और उसके प्रभावी क्रियान्वयन तथा शामिल किए गए नये मतदाताओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य की की तेजी से प्रगति बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने 18 से 19 वर्ष की आयु के लोगों पर विशेष फोकस रखते हुए जनपद के समस्त सरकारी/गैर सरकारी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, पाॅलिटैक्निक व आईटीआई जेसे तकनीकि संस्थानों, उच्च तकनीकी संस्थानों, मेडिकल संस्थानों, लाॅ कालेजों तथा बारवीं कक्षा के ऐसे विद्यार्थियों जिनकी आयु 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की पूर्ण हो रही हो, सभी को मतदाता सूची में शामिल करने क लिए 16,17व 18 नवम्बर को तीन दिनों में विशेष व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि इन तीन दिनों में समस्त बीएलओ सम्बधित विद्यालय/संस्थानों में विजिट करेंगे तथा कालेज/संस्थान के प्रधानाचार्य/प्रबन्धकों के समन्वय से मतदाता बनने योग्य आयु पूर्ण कर चुके सभी विद्यार्थियों का फार्म 6 भरवायें तथा लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाएं। उन्होंने कहा उपरोक्त तीन दिवसों के विशेष अभियान के पश्चात भी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में अथवा डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से नये मतदाताआंें का फार्म-6 भरवायें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को भी निर्देशित किया कि वे भी बाल विकास अधिकारियों व सुपर वाईजरों के समन्वय से लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जागरूक करें और फार्म 6 भरवायें तथा उन्होंने शिक्षा विभाग को भी सम्बन्धित बीएलओ के समन्वय से कालेज/तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं को भी फार्म-6 भरवानें हेतु प्रेरित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष ग्रीन बोनस सहित विशेष पैकेज की मांग रखी

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखण्ड राज्य के हितों को लेकर व्यापक प्रस्ताव रखे देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सचिवालय में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ उत्तराखण्ड राज्य के हितों को लेकर व्यापक प्रस्ताव रखे। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों/मंत्रियों के साथ हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में कैबिनेट […]
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष ग्रीन बोनस सहित विशेष पैकेज की मांग रखी

You May Like