नवीन पटनायक के कालाहांडी जिले के दौरे के वक्त प्रदर्शन करेगी भाजपा, कांग्रेस

News Hindi Samachar

शिक्षिका की हत्या के ठीक एक महीने बाद कालाहांडी जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होना है। बोलांगीर जिले की रहने वाली शिक्षिका कालाहांडी जिले के महालिंग के एक निजी स्कूल में कार्यरत थी। उसका शव 19 अक्टूबर को संस्था के खेल के मैदान से निकाला गया था।

भुवनेश्वर। दीपावली उत्सव के कारण दो दिनों के लिए अपने आंदोलन को धीमा करने के बाद, ओडिशा में विपक्षी दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शनिवार को बंद बुलाकर एवं धरना देकर आंदोलन फिर से तेज कर दिया और मंत्री डीएस मिश्रा को महिला शिक्षिका के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपी के साथ कथित संबंधों के लिए हटाने की मांग की।

भाजपा प्रदेश महासचिव पी हरिचंदन ने धर्मगढ़ में मुख्यमंत्री की बैठक के “सामाजिक बहिष्कार” की घोषणा की जबकि कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने पटनायक के दौरे के वक्त लोगों से “जनता कर्फ्यू” लगाने का आग्रह किया है। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, हरिचंदन ने कहा कि भाजपा ने कालाहांडी में मुख्यमंत्री की बैठक के दिन, सोमवार को राज्य के सभी 314 प्रखंडों में गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा का पुतला जलाने का फैसला किया है।

भाजपा ने सभी 30 जिलों के पुलिस थानों का घेराव करने की भी धमकी दी है। संयोग से शिक्षिका की हत्या के ठीक एक महीने बाद कालाहांडी जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होना है। बोलांगीर जिले की रहने वाली शिक्षिका कालाहांडी जिले के महालिंग के एक निजी स्कूल में कार्यरत थी। उसका शव 19 अक्टूबर को संस्था के खेल के मैदान से निकाला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हार का रोना-धोना छोड़ जनसमस्याओं के निराकरण पर ध्यान दे भाजपा सरकार: शर्मा

उन्होंने कहा कि जनता परेशानी में है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था बिखर चुकी है।किसान महंगे बीजों से राहत चाहते हैं।ट्रेक्टर बुआई के प्रति घण्टा रेट तय हों, इसके इंतजार में हैं।महंगाई से राहत प्राप्त हो इसके इंतजार में हैं। कर्मचारी निराशा हताशा की स्थिति में है।सरकार को इन सब […]
हार का रोना-धोना छोड़ जनसमस्याओं के निराकरण पर ध्यान दे भाजपा सरकार: शर्मा

You May Like