नारा में शिंजो आबे की स्मृति में अस्थायी स्मारक. लोग दे रहे श्रद्धांजलि

टोक्यो: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से जापान सदमे में है। नारा शहर से आबे की पार्थिव देह को राजधानी लाया गया है। लोग नम आंखों से अपने प्रिय नेता को विदाई दे रहे हैं।

अपने नेता की हत्या से आहत नारा शहर के नागिरकों ने घटनास्थल पर अस्थायी स्मारक तैयार किया है। लोग स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर शिंजो की मौत पर दुख जता रहे हैं। जापान के सबसे प्रसिद्ध राजनेता की हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दुनिया सदमे में है। इस बीच जापान सरकार ने संसद के ऊपरी सदन के चुनाव टालने से इनकार कर दिया है। ऊपरी सदन के चुनाव रविवार को होने हैं। उल्लेखनीय है कि नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने आबे को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर आये हुये हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने आज सुबह महाराष्ट्र सदन […]
शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

You May Like