शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर आये हुये हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने आज सुबह महाराष्ट्र सदन में महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर और महान सामाजिक क्रांतिकारी महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से भेंट की। शिंदे और फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित अमित शाह से मुलाकात की। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के कनेक्टिविटी को पूरे विश्व से जोड़ा जाएगा:सतपाल महाराज

देहरादून: प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत समापन कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि उत्तराखंड के कनेक्टिविटी को पूरे विश्व से जोड़ा जाएगा। सरकार महाभारत सर्किट को लाने पर काम कर रही है। शनिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आजादी के […]
उत्तराखंड के कनेक्टिविटी को पूरे विश्व से जोड़ा जाएगा:सतपाल महाराज

You May Like