नितेश तिवारी ने मुझे ‘बवाल’ के लिए तैयारी करने को नहीं कहा : वरुण धवन

News Hindi Samachar

दुबई: अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म ‘बवाल’ के ट्रेलर लॉन्च पर कहा कि फिल्म निर्माता नितेश तिवारी ने कभी भी उन्‍हें आगामी फिल्म ‘बवाल’ के लिए तैयारी करने को नहीं कहा। रविवार को दुबई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान वरुण ने ‘बवाल’ की तैयारियों पर कहा कि वह हमेशा निर्देशक से इस बारे में पूछते रहते थे लेकिन उन्होंने कभी उन्हें तैयारी करने के लिए नहीं कहा। वरुण ने कहा, ”यह मेरे लिए कभी भी चुनौतीपूर्ण नहीं था। मैं हमेशा नितेश सर से पूछता था कि फिल्म के लिए तैयारी कैसे करनी है, लेकिन उन्होंने मुझसे कभी कोई तैयारी करने के लिए नहीं कहा। आप मेरा ‘बवाल’ में जो प्रदर्शन देख रहे हैं, वह सब उन्हीं की देन है। मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

वरुण ने साझा किया कि ”नितेश सर के साथ काम करना हमेशा मेरी बकेट लिस्ट में था। मुझे अभी भी याद है कि मैं अक्सर नितेश सर से कोविड के समय में मेरे साथ एक फिल्म बनाने के लिए कहता था। आख़िरकार, 7-8 महीनों के बाद, उनके पास मेरे लिए एक कहानी थी। ‘बवाल’ का 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर वैश्विक प्रीमियर होगा।”

आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिथौरागढ़ में भूस्खलन, स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश

पिथौरागढ़: भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ में लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है।  जानकारी के अनुसार, तहसील थल अंतर्गत निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड के पीछे भूमि पर हो रहे लगातार भूस्खलन के कारण टैक्सी स्टैंड एवं उसके निकट स्थित […]
पिथौरागढ़ में भूस्खलन, स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश

You May Like