निबंध प्रतियोगिता हडको कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

News Hindi Samachar

देहरादून। हडको देहरादून क्षेत्रीय कर्यालय में 15 सितम्बर तक हिंदी राजभाषा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। आज प्रोफ़ेसर जितेन ठाकुर, साहित्यकार, देहरादून को आंमत्रित किया गया। प्रोफ़ेसर जितेन ठाकुर, साहित्यकार द्वारा हिंदी के विकास एवं चुनौतियों तथा अपने गूढ़ विचारों से अवगत कराया। इसके साथ ही श्री ठाकुर द्वारा अपनी विभिन्न उपन्यास, कथा कविता संग्रह आदि रचनाओं से अवगत कराया।
इस दौरान निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, प्रतियोगिता में सभी हडको कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अधिकारी वर्ग हेतु निबंध का विषय “आज़ादी का अमृत महोत्सव, हिंदी का विकास, उपलब्धियां, लक्ष्य एवं चुनौतियां” तथा कर्मचारी वर्ग हेतु निबंध का विषय “वैष्विक महामारी नयी चुनौतियां एवं अवसर”। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की अध्यक्षता जितेन ठाकुर द्वारा की गई एवं हिंदी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का परिणाम/विजताओं की घोषणा किया जायेगा। क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ने सभी को बैठक में भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में डा० अजीत गैरोला, अशोक कुमार लालवानी, बलराम सिंह चैहान, विवेक प्रधान, शंकर चैधरी, जगदीश चन्द्र पाठक, रविंदर कुमार, डीएन भट्ट, प्रताप लाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सतपाल महाराज रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थन में उतरे

हरिद्वार। सूबे में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में गुटबाजी और सिरफुटव्वल का दौर शुरू हो गया है। इसने पार्टी को असहज कर दिया है और साथ ही विपक्ष को बैठे बिठाये मुद्दा दे दिया है। विधायक उमेश शर्मा काऊ और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई तू-तू मैं-मैं […]
सतपाल महाराज रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थन में उतरे

You May Like