नीतीश को हमने बनाया ब्ड लेकिन सरकार में काम करना मुश्किल: चैधरी

News Hindi Samachar

पटना। बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता सम्राट चैधरी ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू असहज हो सकती है। औरंगाबाद के कार्यक्रम में सम्राट चैधरी ने कहा कि हम गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। यह हमारी स्वतंत्र सरकार नहीं है। यहां चार विचारधाराओं की सरकार है। ऐसे में हमें बहुत सी चीजें बर्दाश्त करनी पड़ती है। सम्राट चैधरी ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कम वोट मिलने के बावजूद भी नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने। हमें नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में तब भी स्वीकार किया।
सम्राट चैधरी ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कम वोट मिलने के बावजूद भी नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने। हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में तब भी स्वीकार किया जब उनकी पार्टी सिर्फ 43 सीटें ही जीत सकी और हम 74 सीट जीते। सम्राट चैधरी ने यह भी कहा कि यह नया नहीं है। साल 2000 में भी हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार किया जब उनकी पार्टी सिर्फ 37 सीट जीत कर आई थी और उस समय भाजपा 68 से 69 सीटें जीती। उन्हें पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोगों तक सरकार के कामों को पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि जहां हम स्वतंत्र रूप से सरकार चलाते हैं, चाहे वह मध्यप्रदेश हो या उत्तर प्रदेश हो या झारखंड की सरकार रही हो। हमारा नेतृत्व होता है तो हम अपनी चीज का स्थापित करने में कामयाब होते हैं। स्वाभाविक तौर पर जब नेतृत्व आपका होता है तो आप अपने हिसाब से सरकार चलाते हैं। लेकिन वर्तमान में हमारे लिए बिहार में काम करना बहुत चैलेंजिंग है। यहां चार पार्टियां अलग-अलग विचारधाराओं की है जो सरकार में शामिल हैं और सब की मांग अलग-अलग है और सभी की भावनाओं का ख्याल रख पाना बेहद मुश्किल है। सम्राट चैधरी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना काल में बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से मिला सहारा: धामी

चमोली। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का विधिवत शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डीबीटी द्वारा योजना में चिन्हित बच्चों के बैंक खातों में 3-3 हजार रूपए की सहायता राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने […]
कोरोना काल में बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से मिला सहारा: धामी

You May Like