नैनीताल में लगा पर्यटकों का जमावड़ा

News Hindi Samachar
नैनीताल: सरोवर नगरी  के पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर में दिनभर कई बार यातायात प्रभावित रहा। शहर में लगातार वाहनों के प्रवेश से तल्लीताल, मल्लीताल व मालरोड पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई और वाहन रेंगरेंग कर चले। इसके चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों को अस्थाई पार्किंग स्थलों में रोका जा रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि क्रिसमस और थर्टीफस्ट में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शनिवार को भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंद्रमणि बडोनी की जयन्ती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनके त्याग एवं सक्रिय सहयोग को याद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने के लिए आंदोलन प्रारंभ करने वाले बडोनी प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए […]
इंद्रमणि बडोनी की जयन्ती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण

You May Like