पाकिस्तान में बारिश संबंधित घटनाओं में 23 लोगों की मौत, 75 घायल

News Hindi Samachar
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मॉनसून से पूर्व की बारिश का दौर शुरू हो चुका है और पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में 23 लोगों ने जान गंवाई है। यह जानकारी अधिकारियों ने देर सोमवार दी। पूर्वी पंजाब प्रांत में आपातकालीन सेवा रेस्क्यू-1122 के प्रवक्ता फारूक अहमद ने एक बयान में कहा कि सभी मौतें तीन अलग-अलग कारणों से हुईं, जिनमें बिजली का झटका लगना, डूबना और बिजली गिरने की घटनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, बिजली गिरने से नारोवाल जिले में पांच और शेखुपुरा जिले में दो लोगों की मौत हुई है। प्रांत में कम से सात लोगों की डूबने से मौत हुई है। वहीं के विभिन्न इलाकों में बिजली का झटका लगने से पांच लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, नारोवाल, लाहौर, चिनियट और शेखुपुरा सहित विभिन्न जिलों में बिजली का झटका लगने और दीवार तथा छत गिरने की घटनाओं के कारण कम से कम 75 लोग घायल भी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिली में सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

सैंटियागो: दक्षिणी चिली के माउले क्षेत्र में एक राजमार्ग पर हुए हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैन जेवियर, माउले क्षेत्र के आसपास एक राजमार्ग के किनारे इंजन खराब होने के कारण पिकअप […]
चिली में सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

You May Like