लखीमपुर खीरी घटना लोकतंत्र पर धब्बा, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ हो कार्रवाई: वरुण गांधी

News Hindi Samachar

अपने पत्र में वरुण गांधी ने यह भी कहा कि अन्य मुद्दों पर भी तुरंत फैसला किया जाना चाहिए था कि आंदोलन कर रहे किसान आंदोलन खत्म कर अपने घर लौट सके उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में हमारे साथ 100 से ज्यादा किसान भाई और बहनों की जान चली गई है फिर भी वह भी पर एक परिस्थितियों में लगातार आंदोलन करते रहे।

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। भाजपा में लगातार हाशिए पर चल रहे वरुण गांधी कृषि कानूनों को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे थे। इन सब के बीच आज वरुण गांधी ने एक बार फिर से अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी घटना को लोकतंत्र पर धब्बा बताया और इस मामले से जुड़े केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही वरुण गांधी ने अपने पत्र में आंदोलनरत किसानों के खिलाफ राजनीति से प्रेरित सभी झूठी प्राथमिकियां रद्द की जाने की भी मांग की है।

अपने पत्र में वरुण गांधी ने कहा कि सरकार को राष्ट्र हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य की वैधानिक गारंटी देने की किसानों की मांग स्वीकार करनी चाहिए। अपने पत्र में वरुण गांधी ने यह भी कहा कि अन्य मुद्दों पर भी तुरंत फैसला किया जाना चाहिए था कि आंदोलन कर रहे किसान आंदोलन खत्म कर अपने घर लौट सके उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में हमारे साथ 100 से ज्यादा किसान भाई और बहनों की जान चली गई है फिर भी वह भी पर एक परिस्थितियों में लगातार आंदोलन करते रहे। किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों के लिए वरुण गांधी ने 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर कानून वापसी पहले ही हो जाता तो यह जान नहीं जाती।

इससे पहले किसानों के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने आरोप लगाया था कि खरीद केंद्रों में खुले आम भ्रष्टाचार हो रहा है और किसान अपना अनाज बिचैलियों को बेचने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी की मांग करते हुए कहा कि जब तक यह नहीं किया जाता तब तक ‘‘मंडियों’’ (कृषि उत्पादों के बाजार) में किसानों का शोषण होता रहेगा। एमएसपी की कानूनी गारंटी देना तीन कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संघों की मांगों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे ने फिर शुरू की ट्रेन में खाना परोसने की प्रक्रिया

लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा के यात्रियों को अब भोजन पैक करने के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि रेलवे ने पके हुए भोजन सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है जिन्हें कोविड महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था। नयी दिल्ली। लंबी […]
रेलवे ने फिर शुरू की ट्रेन में खाना परोसने की प्रक्रिया

You May Like