पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा : महेन्द्र भट्ट

News Hindi Samachar
देहरादून: भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका अनुपालन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से करने का प्रयास करेंगे। हमारे मध्य बहुत वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। मैं निश्चित रूप से ज्योति प्रसाद गैरोला का उल्लेख करना चाहूंगा, जिनके मार्गदर्शन में हमने काम किया है। यह बात भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष और पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कही। भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष भट्ट ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ साथी हैं जिनका मार्गदर्शन हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आने वाले दिनों में हमारे सामने हरिद्वार स्थानीय निकाय चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण कार्य एक चुनौती हैं, जिन्हें आप सभी के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वह सबसे कनिष्ठ कार्यकर्ता हूं। भाजपा में कब किसे कौन जिम्मेदारी दे दी जाए, इसका पहले से अनुमान लगाना कठिन होता है। मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है तो मैं आप सबके सहयोग से इसे पूर्ण करने का प्रयास करूंगा ताकि मैं शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप उन खरा उतर सकूं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने छोटे से कार्यकर्ता को इतना महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। अपनी नियुक्ति के बाद महेन्द्र भट्ट शनिवार को पहली बार प्रदेश कार्यालय आए। इससे पहले पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनके अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकाल से लेकर अब तक महत्वपूर्ण दायित्वों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि पृथक उत्तराखंड बनने के बाद महेन्द्र भट्ट को जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी, जिसको उन्होंने बहुत कुशलता से निभाया। उससे भी अधिक कुशलता से भट्ट प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब साथ मिलकर आने वाले चुनावों में एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाई देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर जो वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे उनमें उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, राजपुर विधायक खजानदास, कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, डॉ. आदित्य कुमार, हरीश नारंग समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारी वर्षा के बाद भी कार्यकर्ताओं में नये अध्यक्ष से मिलने का जोश था और वह भारी संख्या में कार्यालय पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करेंगे : मदन कौशिक

हरिद्वार: उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व मदन कौशिक की जगह महेंद्र भट्ट को दिए जाने पर पूर्व अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट अनुभवी नेता हैं, विधायक और एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। […]
पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करेंगे : मदन कौशिक

You May Like