पीएम मोदी केदारनाथ यात्रा के दौरान चैरासी मंदिर भरमौर के आनलाईन करेंगे दर्शन, यहां सजता है मौत के देवता यमराज का दरबार

News Hindi Samachar

इस मंदिर में मौत के बाद फैसला लिया जाता है की आप को स्वर्ग या नर्क मिलेगा। भरमौर स्थित चैरासी मंदिर की मान्यता है की यह एक मात्र मौत के देवता का अकेला मंदिर है। इस मंदिर में माना जाता है इंसान अगर जिंदा रहते हुए नही आया तो उसे मौत के बाद उसके आत्मा को यहां आना पड़ता है।

भरमौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ मंदिर यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश के जिन मंदिरों के वर्चुअली दर्शन करने जा रहे हैं उनमें चंबा जिला के भरमौर का चैरासी मंदिर भी शामिल है। यहां प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सभी बड़े नेताओं सहित साधु महात्माओं व भक्त जनों के साथ सुना जाएगा । चैरासी मंदिर भरमौर में मंत्री राकेश पठानिया मुख्यातिथि रहेंगे उनके साथ जिलाध्यक्ष जसवीर नागपाल, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, विधायक जियालाल कापूर, विक्रम जरियाल एवं पवन नयर उपस्थित रहेंगे।

चैरासी मंदिर भरमौर एक ऐसा मंदिर जहां आप जिंदा रहते नही आएं तो मरने के बाद आना पड़ेगा। इस मंदिर में मौत के बाद फैसला लिया जाता है की आप को स्वर्ग या नर्क मिलेगा। भरमौर स्थित चैरासी मंदिर की मान्यता है की यह एक मात्र मौत के देवता का अकेला मंदिर है। इस मंदिर में माना जाता है इंसान अगर जिंदा रहते हुए नही आया तो उसे मौत के बाद उसके आत्मा को यहां आना पड़ता है। यहां आने के बाद उसके पाप और पुन्य दोनों का फैसला कर के उसे स्वर्ग और नर्क में भेजा जाता है। इस मंदिर में आने वाली आत्मा को धर्मराज के पास जाने से पहले एक और देवता के पास जाना पड़ता है जिन्हें चित्रगुप्त के नाम से जाना जाता है।

इस मंदिर में एक खाली कमरा है जिसे चित्रगुप्त का कमरा माना जाता है। चित्रगुप्त यमराज के सचिव हैं जो जीवात्मा के कर्मो का लेखा-जोखा रखते हैं। मान्यता है कि जब किसी प्राणी की मृत्यु होती है तब यमराज के दूत उस व्यक्ति की आत्मा को पकड़कर सबसे पहले इस मंदिर में चित्रगुप्त के सामने प्रस्तुत करते हैं। चित्रगुप्त जीवात्मा को उनके कर्मो का पूरा ब्योरा देते हैं इसके बाद चित्रगुप्त के सामने के कक्ष में आत्मा को ले जाया जाता है। इस कमरे को यमराज की कचहरी कहा जाता है।

चैरासी मंदिर जहां मरने के बाद सबसे पहले पहुंचती है आत्मा एक ऐसा मंदिर है जहां मरने के बाद हर किसी को जाना ही पड़ता है चाहे वह आस्तिक हो या नास्तिक। यह मंदिर दुनिया में नहीं बल्कि भारत की जमीन पर स्थित है। देश की राजधानी दिल्ली से करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर हिमाचल के चम्बा जिले में भरमौर नामक स्थान में स्थित इस मंदिर के बारे में कुछ बड़ी अनोखी मान्यताएं प्रचलित हैं।

चैरासी मंदिर भरमौर शहर के केंद्र में स्थित है और लगभग 1400 साल पहले बनाए गए मंदिरों के कारण यहां पर बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। मंदिर परिसर के चारों ओर भर्मूर केंद्रों में लोगों का जीवन-चैरासी, चैरासी मंदिर की परिधि में बनाए गए 84 मंदिरों के कारण नामित है। चोरासी नंबर 84 के लिए हिंदी शब्द है। मणिमहेश का सुंदर शिखर शैली मंदिर, परिसर का केंद्र है।इस मंदिर किसने और कब बनाया इस विषय में कोई ठोस प्रमाण नही हैं। लेकिन इस मंदिर के टूटे हुए सीढियों जीर्णोद्धार चंबा रियासत के राजा मेरु वर्मन ने छठी शताब्दी में कराया था। यह माना जाता है कि जब 84 सिद्ध कुरुक्षेत्र से आए थे, जो लोग मन्नमाशेद की यात्रा के लिए भरमौर से गुजर रहे थे, तो वे भरमौर की शांति के साथ प्यार में गिर गए और यहां पर ध्यान देने के लिए सुलभ हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ डसे मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज मेड-इन-इंडिया कोवैक्सीन को इमरजेंसी यूज लिस्टिंग आईसीएमआर  के लिए अनुमति दी। इस अवसर पर मैं डब्ल्यूएचओ और भारत बायोटेक के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। नयी दिल्ली। छोटी दिवाली के दिन आज दुनिया ने भारत की मेडिकल […]
भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ डसे मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

You May Like