द्रौपदी मुर्मू को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने हर समय उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान रहेंगे। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा मंगलवार रात भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है। नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एशियाई ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन 11 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर पहुंचा जापान

नई दिल्ली: एशियाई ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन जापान 11 स्वर्ण पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। जापान ने कुल 19 पदक जीते हैं, जिनमें 11 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इनमें से तीन स्वरर्ण पैरा-साइक्लिंग से आए हैं। कोरिया 10 स्वर्ण, […]
एशियाई ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन 11 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर पहुंचा जापान

You May Like