पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में हुए शामिल

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार रविवार को भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हो गए। एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा सूत्रों ने यहां बताया कि नई दिल्ली में भाजपा एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। कौशिक ने कहा कि राजकुमार पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग में बहुत लोकप्रिय हैं और उम्मीद जाहिर की कि भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीकाकरण के मामले में भारत के 5 राज्यों ने दुनिया के 5 बड़े ताकतवर देशों को पछाड़ा

नयी दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच में देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 73.73 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे तक कुल 64,49,552 खुराक दी गई। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद […]
टीकाकरण के मामले में भारत के 5 राज्यों ने दुनिया के 5 बड़े ताकतवर देशों को पछाड़ा

You May Like