सेना का वाहन खाई में गिरा, चार सैनिकों की मौत 

News Hindi Samachar

दो जवान घायल 

जम्मू-कश्मीर बांदीपोरा जिले में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चार सैनिकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार दोपहर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि फिसलन के कारण सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गई।

जबकि दो  घायल हो गए। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।यह दुर्घटना बंदीपोरा के सदरकूट पाईन इलाके में हुई जहां सेना का ट्रक फिसलन के कारण खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के अन्य जवान राहत कार्य में जुट गए। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आखिरी टेस्ट मैच में छह विकेट से हराया, 3-1 से सीरीज की अपने नाम 

ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद अपने नाम की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी  नई दिल्ली। भारत को आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम सिडनी में 46 साल के सूखे को खत्म नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। मैच के तीसरे दिन […]
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आखिरी टेस्ट मैच में छह विकेट से हराया, 3-1 से सीरीज की अपने नाम 

You May Like