पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, देहरादून मैक्स अस्पताल में भर्ती

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गुरुवार को डोईवाला जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण करने के बाद कार्डियक विभाग में भर्ती कर लिया है। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उन्हें उल्टी और कुछ अन्य शिकायतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, हरीश रावत के स्टाफ सूत्रों का कहना है कि वो हाथ में लगी चोट को दिखाने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचे हैं। डॉक्टरों की टीम ने टेस्ट के बाद उन्हें कार्डियक विभाग में भर्ती किया है।

वहीं बीती 10 फरवरी को देहरादून में उत्तराखंड बंद के दौरान कांग्रेस के पैदल मार्च में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, और वो बेहोश हो गए थे, जिन्हें पुलिस वाले उठाकर अस्पताल ले गए थे। जिसके बाद हरीश रावत ने बयान जारी करते हुए कहा था कि नहीं, मुझे किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस की धक्का-मुक्की में मुझे चोट लगी है। ऐसा आंदोलन के दौरान होता है। ऐसा नही है कि पुलिस ने जानबूझकर कुछ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगले पांच दिन तापमान में होगी वृद्धि, अलर्ट जारी

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम की बढ़ती बेरुखी मौसम विज्ञानियों को भी हैरान कर रही है। शीतकाल में लगातार वर्षा में कमी के बाद अब तेजी से बढ़ रहा तापमान चिंता का विषय बनता जा रहा है। देश में सक्रिय पश्चिमी जेट वायु धारा से मौसम का मिजाज चौंका रहा है। […]
अगले पांच दिन तापमान में होगी वृद्धि, अलर्ट जारी

You May Like