पेगासस जासूसी मामले की जांच की मांग: नीतीश

News Hindi Samachar

दिल्ली। एक ओर जहां विपक्ष संसद में सरकार के खिलाफ पेगासस मामले को लेकर आक्रमक रुख अपनाए हुए हैं। तो वही बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए के प्रमुख सहयोगी नीतीश कुमार ने भी पेगासस मामले की जांच की मांग कर दी है। संवाददाताओं से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि संसद में पेगासस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए। नीतीश ने कहा, वास्तव में जांच होनी चाहिए। हम इतने दिनों से टेलीफोन टैपिंग के बारे में सुन रहे हैं, इस मामले पर (संसद में) चर्चा होनी चाहिए। लोग (विपक्ष) इतने दिनों से (बातचीत के लिए) दोहरा रहे हैं, यह किया जाना चाहिए।
आपको बता दें कि विपक्ष सरकार पर लगातार पेगासस जासूसी मामले की जांच और चर्चा कराने की मांग कर रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार की ओर से इस तरह की मांग सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती है। दूसरी ओर नीतीश कुमार लगातार जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं। केंद्र की सरकार इसे खरिज कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि पेगासस मामले की जांच की मांग कर नीतीश कुमार ने भाजपा पर दबाव बनाने की शुरूआत कर दी है। आपको बता दें कि हाल में ही जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश को पीएम मैटेरियल बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंद रेल लिंक 56 साल बाद फिर बहाल

दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच 56 साल के बाद ट्रेन परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। पिछले पांच दशकों से बंद पड़े हल्दीबाड़ी-चिल्हाटी मार्ग पर ट्रेन सेवा फिर बहाल हो गई। पहली मालगाड़ी ट्रेन बांग्लादेश के लिए रवाना की गई है। ये गाड़ी हल्दीबाड़ी के रास्ते बांग्लादेश […]
बंद रेल लिंक 56 साल बाद फिर बहाल

You May Like