प्रत्येक शुक्रवार को होगा शिकायत निस्तारण दिवस: डीजीपी

News Hindi Samachar

देहरादून:पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 1905 के सम्बन्ध में परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यालय एवं जनपद स्तर पर (1905 हेल्पलाईन शिकायत निस्तारण दिवस) आयोजित कर आम जनता की शिकायतों का समाधान करें एवं 1905 पोर्टल में पूर्व से लम्बित शिकायतों पर स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री हेल्पलाईन-1905 पोर्टल के डेशबोर्ड को प्राथमिकता के आधार पर नियमित मॉनिटरिंग कर अपडेट करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 के माध्यम से प्राप्त आम जनता की शिकायत पर शत-प्रतिशत कॉल थाना स्तर से (1905 पोर्टल) के माध्यम से करने हेतु आदेशित किया गया। समस्त जिला प्रभारियों को लम्बी अवधि से लम्बित शिकायतों के सम्बन्ध में जवाबदेही तय कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। समस्त शिकायतों के निस्तारण का प्रतिशत बढ़ाया जाये। समीक्षा बैठक में ए0पी0 अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पी0 रेणुका देवी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 मछुआरों को बचाया

नई दिल्ली: नौसेना ने शनिवार को कहा कि उसने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों को बचा लिया है। इन मछुआरों को भारतीय नौसैनिक पोत (आईएनएस) खंजर के जरिये सुरक्षित निकाला गया है। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, बंगाल की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसैनिक […]
भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 मछुआरों को बचाया

You May Like