प्रधानमंत्री मोदी ने किये भगवान बद्री विशाल के दर्शन, देश की खुशहाली की कामना की

News Hindi Samachar
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह पहले केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा देश की खुशहाली की कामना की। धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल की अगुवाई में प्रधानमंत्री मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचे और मुख्य पुजारी ने पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना करते हुए धर्माधिकारी से इन मंदिरों के बारे में जानकारी ली। भगवान बदरीनाथ के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मंदिर के मुख्य गेट से बाहर निकले तथा श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इसके बाद वहां से उन्होंने बदरीनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे माणा पहुंचे, जहां पर प्रधानमंत्री के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री का दौरा देवभूमिवासियों के मार्गदर्शन व उत्साह बढ़ाने वाला रहा: भट्ट

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ये दौरा हमेशा की तरह इस बार भी देवभूमिवासियों का मार्गदर्शन व उत्साह बढ़ाने वाला रहा। चाहे बदरी-केदार में निर्माण कार्य हों, चाहे रेल, सड़क व आज रोपवे का शिलान्यास हो। यह सब कुछ धार्मिक आस्था व […]
प्रधानमंत्री का दौरा देवभूमिवासियों के मार्गदर्शन व उत्साह बढ़ाने वाला रहा: भट्ट

You May Like