प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह का वर्क कल्चर बनाया है, उसके कारण सभी दल भाजपा से जुड़ना चाहते हैं: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र में अजित पवार के एनडीए गठबंधन में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में जिस तरह का काम किया है, जिस तरह का वर्क कल्चर बनाया है, उसके कारण सभी दल अब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के कई राज्यों में लोग भाजपा के साथ जुड़े हैं, जहां भाजपा नहीं थी, वहां भी भाजपा सत्ता में आई है और वही महाराष्ट्र में भी हुआ है। समान नागरिक संहिता को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अब देश में इस पर जोर-शोर से चर्चा हो रही है, सभी अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर ड्राफ्ट बन रहा है। ड्राफ्ट बनाने वाली समिति ने समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ विचार-विमर्श कर उनकी राय भी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से पेयजल परियोजनाओं के लिए मांगी सहायता

देहरादून: दिल्ली दौरे के दौरान उत्तराखंड सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उत्तराखंड से संबंधित कई परियोजनाओं पर केंद्र सरकार से मदद मांगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ रुपये की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से […]
मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से पेयजल परियोजनाओं के लिए मांगी सहायता

You May Like