सुचारु हुई केदारनाथ यात्रा, सोनप्रयाग से यात्रियों ने किया प्रस्थान

News Hindi Samachar

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा को फिर से सुचारु किया गया है। खराब मौसम के चलते यात्रा को धीमा किया गया था लेकिन शनिवार सुबह ही सोनप्रयाग से 2726 यात्रियों ने बाबा केदार के धाम के लिए प्रस्थान किया। मौसम के हर घड़ी बदलते रुख के चलते सरकार ने तीर्थयात्रियों से अपडेट रहने की अपील की है।

बहुत दिनों मौसम खुला तो यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। इसी के साथ श्रद्धालु एक बार धाम पहुंचने लगे। हालांकि मौसम एक बार फिर करवट लेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार ने गंगा कॉरिडोर परियोजना की पूरी तैयारी, हरिद्वार और ऋषिकेश के इन क्षेत्रों को किया शामिल

देहरादूनः सीएम धामी सरकार ने हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी देने के बाद सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। काशी की तर्ज पर इन दोनों शहरों को विकसित किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर परियोजना को […]
धामी सरकार ने गंगा कॉरिडोर परियोजना की पूरी तैयारी, हरिद्वार और ऋषिकेश के इन क्षेत्रों को किया शामिल

You May Like