बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी: बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही यूटीलिटी खाई में गिरने से मौके पर अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिनमें से कुछ बच्चे घायल हुए है, जिनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह राजगढी के पास लगभग 15 बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक यूटीलिटी पलटने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए दौड़े और उन्हे पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया। कुछ बच्चों को चोटें आई है। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पटृी के थानकी और भानी गांव के हैं। हादसे के बाद से बच्चे डरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन का अंतिम सोमवारः हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा के साथ निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा

देहरादून: सावन के अंतिम सोवार को भोलनाथ के जयकारों की गूंज के बीच महादेव शिव के विभिन्न स्वरूप की झांकियों के साथ श्री टपकेश्वर महादेव की 22वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। मुख्यमंत्री […]
सावन का अंतिम सोमवारः हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा के साथ निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा

You May Like