दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके, तीव्रता 6.3 रही

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की रात भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए। देर रात 1.58 बजे झटके लगने के बाद सो रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास के जिलों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 से अधिक थी। इसका केंद्र नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। उत्तर भारत में महज पांच घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इससे पहले मंगलवार रात आठ बजकर 52 मिनट पर लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के चंपावत में भूकंप से हिली धरती

देहरादून: उत्तराखंड के चंपावत जिले में आधीरात बाद 1:57 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 और गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रही। इसका केंद्र पड़ोसी देश नेपाल में रहा। प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा […]
उत्तराखंड के चंपावत में भूकंप से हिली धरती

You May Like