बढ़ती महंगाई के खिलाफ: कांग्रेस महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि हाल फिलहाल सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली हैं। जिससे आम आदमी की जेब पर भारी असर भी पड़ा है और रोजमर्रा में उपयोग होने वाली सब्जियां खासतौर पर टमाटर के दाम 150 प्रति किलो पहुंच चुके हैं।

इस लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि जब भाजपा सरकार शासन में आई थी तो बढ़ती महंगाई के नाम पर जीत हासिल की थी, जबकि मात्र कुछ सालों में भाजपा शासन में महंगाई लगभग दोगुनी हो चुकी है। यदि भाजपा सरकार इस महंगाई को रोकने के लिए जल्दी कोई कदम नहीं उठाती है तो महिला कांग्रेस व्यापक आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

7 जुलाई 2023 का पंचांग

पंचांग- 7 जुलाई 2023 विक्रम संवत – 2080, अनला शक सम्वत – 1945, शोभकृत पूर्णिमांत – श्रावण अमांत – आषाढ़ तिथि कृष्ण पक्ष पंचमी- जुलाई 07 03:12 AM- जुलाई 08 12:17 AM नक्षत्र शतभिषा – जुलाई 07 12:25 AM- जुलाई 07 10:16 PM योग आयुष्मान – जुलाई 07 12:00 AM- […]
7 जुलाई 2023 का पंचांग

You May Like