बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति बने मो. शहाबुद्दीन, स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ने दिलायी शपथ

News Hindi Samachar
ढाका:बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सोमवार को अपने पद की शपथ ली। स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ने आज पूर्वाह्न 11.00 बजे बंगभवन दरबार हॉल में आयोजित समारोह में नये राष्ट्रपति को पद की शपथ दिलायी। इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हमीद भी मंच पर मौजूद रहे , जिन्होंने लगातार दो कार्यकालों में 10 वर्षों तक राष्ट्रपति का पद संभाला । प्रधानमंत्री शेख हसीना, मुख्य न्यायाधीश हसन फोएज सिद्दीकी, नए राष्ट्रपति की पत्नी रेबेका सुल्ताना और निवर्तमान राष्ट्रपति की पत्नी रशीदा खानम भी उपस्थित रहीं। समारोह का संचालन कैबिनेट सचिव महबूब हुसैन ने किया। अवामी लीग के उम्मीदवार शहाबुद्दीन को 13 फरवरी को निर्विरोध चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने एल्गोरिदम विकसित किया

  देहरादून: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने फ्रांस की डी लोरेन यूनिवर्सिटी के एक वैज्ञानिक के साथ मिलकर एक नये एल्गोरिदम को विकसित किया है जो भवनों में स्थापित हीटिंग वेंटिलेशन और एयर-कंडीशनिंग (एचवीएसी) सिस्टम में परिचालन सम्बन्धी खराबियों का अपने आप पता लगा लेता […]

You May Like