कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुख्यालय में समन्वय बैठक शुरू

News Hindi Samachar

देहरादून: आगामी कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों की अंतरराज्यीय समन्वय बैठक शुरू हो गई है।

सोमवार की सुबह सुभाष रोड स्थित पुलिस मुख्यालय में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। बैठक में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, सूचना ब्यूरो के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। कावड़ यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। कोरोना के बाद इस बार कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में हरिद्वार में जल लेने के लिये भक्तों की आने की उम्मीद है। इस लिहाज से राज्य की सीमा पर कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिये राज्यों की पुलिस समन्वय बनाकर कैसे काम करेगी, इस पर चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार: बीते दिन नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 26 जून को थाने में तहरीर देकर बताया था कि ईद से पांच दिन बाद उसकी […]
नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

You May Like