बॉक्सर सतीश कुमार यादव को मिले सम्मान: राजा भैया

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत ने इसमें एक स्वर्ण, दो रजत और 4 कांस्य के साथ को 7 पदक जीते हैं। इन सबके बीच देश बॉक्सर सतीश कुमार यादव की भी खूब वाहवाही कर रहा है जिन्होंने गहरी चोट और 11 टांके के बावजूद हौसला नहीं हारा और अपना शानदार खेल दिखाया। इसी को लेकर अब प्रतापगढ़ के विधायक राजा भैया ने मुक्केबाज सतीश कुमार यादव के हौसले को लेकर ट्वीट किया है। इसके अलावा राजा भैया ने सतीश कुमार यादव के लिए सम्मान की मांग भी कर दी है।
अपने ट्वीट में राजा भैया ने कहा कि माना कि ओलिम्पिक पदक विजेताओं के बराबर उन्हें पुरस्कार राशि नहीं दी जा सकती पर बुलन्दशहर के सूबेदार सतीष यादव ने टोक्यो में बॉक्सर उज्बेक बखघेदिर का अदम्य साहस के साथ मुकाबला किया, उन्हें चेहरे पे गहरी चोटें आयीं,11 टाँके लगे। निहसंदेह वो सभी भारतीयों के प्रोत्साहन के पात्र हैं। आपको बता दें कि सतीश कुमार यादव उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के निवासी हैं। उन्हें टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उनका मुकाबला मौजूदा विश्व और एशियाई चैंपियन उज्बेकिस्तान के बखोदिर जलोलोव से हुआ था।
जब सतीश का मुकाबला हुआ था तब उन्हें गहरी चोट लगी थी और चेहरे पर कुल 11 टांके पड़े थे। दरअसल, बखोदिर जलोलोव से पहले सतीश कुमार का मुकाबला रिकार्डो ब्राउन से हुआ था। इसी मुकाबले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

23 अगस्त को मोदी से होगी नीतीश की मुलाकात

नई दिल्ली। जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर 23 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मिलने का वक्त मांगा था। फिलहाल प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को मिलने का वक्त […]
23 अगस्त को मोदी से होगी नीतीश की मुलाकात

You May Like