भक्ति और अंधविश्वास की मोह माया, जीभ काट कर माता के दरबार में पहुंची महिला

News Hindi Samachar

महिला ने गर्भगृह में ही अपनी जीभ काट दी थी। जिसके बाद दोपहर में एक और महिला ने घर में जीभ काट ली। इसके बाद परिजन उसे देवी दरबार में लेकर आए। पूजन-अर्चन करने लगे।

भोपाल। पूरा देश जहां धूम धाम से नवरात्रि पर्व मना रहा है। वहीं मैहर के शारदा माता मंदिर से एक अंधविश्वास की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक महिला अपनी जीभ काट कर मंदिर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को मैहर में जीभ काटने का यह दूसरा मामला है।

दरअसल सुबह महिला ने गर्भगृह में ही अपनी जीभ काट दी थी। जिसके बाद दोपहर में एक और महिला ने घर में जीभ काट ली। इसके बाद परिजन उसे देवी दरबार में लेकर आए। पूजन-अर्चन करने लगे। महिला बेहोशी की हालत में मंदिर परिसर में ही लेटी रही। लगातार प्रशासन उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहता रहा लेकिन परिवार वाले नहीं माने।

आपको बता दें कि 25 साल की रामा ने दोपहर 12 बजे गांव में जीभ मन्नत के लिए काट दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर मैहर मंदिर दर्शन करने ले गए। यहां सभी ने पहले महिला को परिसर में लेटाया। और उसके बाद भजन-कीर्तन करने लगे।

पुलिस और अधिकारियों ने महिला को अस्पताल भेजने के लिए कहा लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। परिजन बार बार बस ये कहते हुए नजर आए कि आरती के बाद जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों डॉ. नरेश निगम ने बाद में महिला की जांच पड़ताल की। हालांकि बताया जा रहा है कि महिला की हालत ठीक है और कोई खतरा नहीं है।

वहीं दुरसी महिला ने गर्भगृह में काट ली थी। बताया जा रहा है कि माता शारदा मंदिर के गर्भगृह में अपनी जीभ काट ली थी। उसे मंदिर समिति के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया था, लेकिन वहां से वह चली गई। मामले में स्वास्थ्य अमले की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो महिला है और न ही उसके बारे में कोई जानकारी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भूपेंद्र यादव ने चिड़ियाघर चलाने के लिए निजी भागीदारी की वकालत की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, यादव ने गुजरात में नर्मदा जिले के केवडिया में ‘चिड़ियाघर निदेशकों और पशु चिकित्सकों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन’ में वन अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह समझाने का प्रयास किया। केवडिया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि देश में चिड़ियाघर […]
भूपेंद्र यादव ने चिड़ियाघर चलाने के लिए निजी भागीदारी की वकालत की

You May Like