भगवान कृष्ण हर रात मेरे सपने में आते हैं, मुझसे कहते हैं कि हमारी पार्टी सरकार बनाने जा रही है: अखिलेश यादव

News Hindi Samachar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सभी पार्टियां लगातार रैलियां कर रही हैं और लोगों को वोट के लिए लुभाने की कोशिश। चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग धर्म के लोगों के लिए अलग अलग तरह की ही पीच नेताओं ने तैयार की हैं। भगवान राम के बाद अब चुनावी स्पीच में भगवान कृष्णा को शामिल किया गया हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भगवान कृष्ण उन्हें यूपी में सरकार बनाने का संकेत दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि भगवान कृष्ण हर रात उनके सपनों में आते हैं और उन्हें बताते हैं कि वह उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। सपा प्रमुख ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘भगवान कृष्ण हर रात मेरे सपने में आते हैं और कहते हैं कि आप सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाबा (योगी आदित्यनाथ) मुख्यमंत्री के रूप में विफल रहे हैं और कोई भी उन्हें जीतने में मदद नहीं कर सकता है। सपा प्रमुख ने कहा कि जब हमारे मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने जाएंगे, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में जाएं, उस क्षेत्र के लोग उनसे पूछेंगे- आपने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई है? उस क्षेत्र के युवा जिन्हें नौकरी नहीं मिली और बड़े सपने दिखाए गए, वे उनसे नौकरियों पर सवाल करेंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि समाजवाद का रास्ता ही असल में रामराज्य का मार्ग है। यादव ने दावा किया कि भगवान श्रीकृष्घ्ण हर रात उनके सपने में आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है। यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भगवान श्रीकृष्घ्ण मेरे भी सपने में आते हैं और कल भी आए थे, रोज आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है।’’

अखिलेश यादव के सपने में आकर श्रीकृष्ण कहते हैं कि यूपी में सरकार बनाओ

उन्होंने कहा कि भाजपा अक्सर रामराज्य की बात करती है लेकिन असल में समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। उन्होंने कहा, समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। जिस दिन पूरी तरह से समाजवाद लागू हो जाएगा उसी दिन से रामराज्य शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को लखनऊ में भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद दसवें चरण की समाजवादी विजय यात्रा को आगे बढ़ाया था। सपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, जिस व्यक्ति के ऊपर तमाम गंभीर धाराओं में मामले दर्ज थे, भाजपा ने उसे मुख्यमंत्री बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा का शराब माफिया से गहरा नाता: मनीष सिसोदिया

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के ‘चक्का जाम‘ विरोध ने सोमवार को आम आदमी पार्टी की निंद उड़ा दी। काफी समय बाद भाजपा को दिल्ली में सरकार के खिलाफ कोई ऐसा मुद्दा मिला हैं जिस पर वह केजरीवाल सरकार को घेरना का […]
भाजपा का शराब माफिया से गहरा नाता: मनीष सिसोदिया

You May Like