भरोसा : योगी के पास आ रहे बिहार तक से फरियादी

News Hindi Samachar
गोरखपुर: उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों का भरोसा अब केवल यूपी तक ही सीमित नहीं रहा। दूसरे प्रांतों के लोगों में भी योगी का क्रेज बढ़ने लगा है। इसके प्रमाण मंगलवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दर्शन मे मिला। मंगलवार को यहां आने वाले फ़रियादियों में बिहार प्रांत के लोग भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में आने वाले लोगों की लगातार दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक महिला यहा रोज़गार माँगने आ चुकी है। हालाँकि, मुख्यमंत्री योगी ने इस बार भी महिला की समस्या को भी सहज भाव और इत्मीनान से सुना। सोमवार को वनटांगियों और मुसहरों के साथ दिवाली मनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान लगभग 300 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान बिहार से आई एक महिला ने उन्हें अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री पहले तो दूसरे राज्य का मामला जान हैरान हुए, लेकिन महिला को परेशान देख बड़े ध्यान से उसकी बातों को सुना। समझाया कि उत्तर प्रदेश का मामला होता तो समस्या का तुरंत समाधान हो जाता। उसे दिलासा देते हुए बिहार में समस्या निस्तारण को आवदेन करने का सुझाव दिया। बता दें कि इसके पूर्व के जनता दर्शन में बिहार से आई एक महिला फरियादी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रोजगार देने की गुहार लगाई थी। यह कहते हुए कि बिहार में काम नहीं मिल रहा है क्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय अधिकारियों को महिला के आवेदन पर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाई दूज पर इस बार बन रहा खास प्रवर्धन योग

भाई और बहनों के स्नेह का प्रतीक भाई दूज पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार को यम द्वितीया या भ्रातृ द्वितीय भी कहते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। साथ ही […]
भाई दूज पर इस बार बन रहा खास प्रवर्धन योग

You May Like