मुख्यमंत्री योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

News Hindi Samachar
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। रविवार को अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है। राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को ‘दीपोत्सव’ के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित कर, सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए दीपावली का पर्व मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की […]
विधानसभा अध्यक्ष ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

You May Like