भव्य रूप से किया जाएगा खेल महाकुंभ : रेखा आर्य

News Hindi Samachar
देहरादून: खेल मंत्री ने कहा कि इस वर्ष खेल महाकुंभ भव्य रूप से किया जाएगा। यह 2 अक्टूबर से 25 जनवरी तक चलेगा। खेल महाकुंभ का आयोजन न्याय ,ब्लॉक,जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा भवन में खेल महाकुंभ को लेकर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि खेल महाकुम्भ 2022 का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, विकासखण्ड स्तर पर 20 अक्टूबर से 05 नवम्बर, जनपद स्तर पर 09 नवम्बर से 27 नवम्बर तथा राज्य स्तर पर 05 दिसम्बर से 25 जनवरी 2023 के मध्य कराया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के अतिरिक्त सीएसआर के अन्तर्गत विशेष पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है। इस वर्ष खेल महाकुम्भ 2022 के अन्तर्गत राज्य के पारम्परिक खेलों जिनमे मुर्गा झपट,अड्डू ,गुल्ली डंडा, रस्सा कस्सी आदि शामिल हैं। खेल महाकुंभ के आयोजन न्याय पंचायत, ब्लॉक,जनपद और राज्य स्तर पर 4 स्तरों में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 662 न्याय पंचायतें हैं जिसमे सबसे बड़ी न्याय पंचायत सिसौना, सितारगंज हैं जिसमे की 22 ग्राम है। खिलाड़ियों के लिए न्याय पंचायत स्तर पर आयु अंडर-14 और अंडर -17 है। इसमें कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल, एथेलेटिक्स खेल रखे गए हैं। राज्य में कुल 95 विकास खंड हैं । विकास खंड स्तर पर खिलाड़ियों की आयु अंडर-14,अंडर-17,अंडर-21 रखी गई है जिसमे बालक व बालिका प्रतिभाग कर सकते हैं।विकास खंड स्तर पर कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल,एथेलेटिक्स,बैडमिंटन और बालक वर्ग में फुटबॉल शामिल है। जनपद स्तर पर खिलाड़ियों की आयु अंडर-14,अंडर-17,अंडर-21 रखी गई है। कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल, एथेलेटिक्स, बैडमिंटन,बालक वर्ग में फुटबॉल,जूडो, बॉक्सिंग,टेबिल टेनिस,ताइक्वांडो, हैंडबाल ,बास्केटबॉल और कराटे खेलों में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पैंटाथलान का भी आयोजन किया जाएगा जिसमे की 17 से 21 आयु वर्ग के खिलाड़ी भारतीय सेना,अर्धसैनिक बल,पुलिस ,होम गार्ड आदि में भर्ती हेतु निर्धारित मानक 1600 मीटर दौड़,लंबी कूद, ऊंची कूद,क्रिकेट बॉल थ्रो,चिनपअप विधाओं में राज्य के युवाओं को आकर्षित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सतपाल महाराज के जन्मदिन पर लोगों ने दी बधाइयां

देहरादून: उत्तराखंड के मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के 71वें जन्मोत्सव पर उन्हें बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ-साथ प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भी हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुंच कर श्री […]
सतपाल महाराज के जन्मदिन पर लोगों ने दी बधाइयां

You May Like