सतपाल महाराज के जन्मदिन पर लोगों ने दी बधाइयां

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड के मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के 71वें जन्मोत्सव पर उन्हें बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ-साथ प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भी हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुंच कर श्री महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सतपाल महाराज के 71वें जन्मोत्सव पर एक ओर जहां उनके अनुयाइयों ने समारोह के अंतिम दिन गुरुवार को भी हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन का मनाया तो वहीं इस मौके पर आज भी अनेक राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रेमनगर आश्रम पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर देश के कोने कोने से आये उनके लाखों अनुयायियों ने उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जबकि वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, विधायक दुर्गेश लाल, खजानदास, सुरेश चौहान, नगर उटारी राजा साहब (पूर्व मंत्री), सूचना विभाग, भारत सरकार के कमिश्नर उदय महुक सहित अनेक लोगों ने प्रेम नगर आश्रम पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर आयोजित सद्भावना सम्मेलन में आये प्रेमियों को संबोधित करते हुए प्रख्यात समाजसेवी और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि एकता अध्यात्म की शक्ति से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि जब-जब आध्यात्मिक महापुरुष राजनीति में आते हैं तब तब कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त होता है। महाराज के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री अमृता रावत, विभु महाराज, रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह, युवराज दिव्यराज सिंह (विधायक सिरमौर) तथा पार्टी के अनेक पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं सहित अनेक गण्यमान्य लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बहादुरी के लिए बबली को मिलेगा होमगार्ड्स डिस्क और प्रशंसा प्रमाण पत्र

हरिद्वार: मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर गंगा में छलांग लगाने वाली महिला होमगार्ड बबली रानी को उसकी बहादुरी के लिए कमांडेंट जनरल, होमगार्ड्स द्वारा होमगार्ड्स डिस्क और प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। बबली ने भी अपनी […]
बहादुरी के लिए बबली को मिलेगा होमगार्ड्स डिस्क और प्रशंसा प्रमाण पत्र

You May Like