पटना में तेजस्वी और चिराग की मुलाकात, गठबंधन के सवाल पर दिया यह जवाब

News Hindi Samachar

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी में मचे घमासान के बाद आज पटना में चिराग पासवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कई कयासों को बल मिलने लगा है। हालांकि मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि मैं तेजस्वी यादव से मिला हूं। उन्हें 12 सितंबर को होने वाली पिता की बरखी में आमंत्रित करने के लिए आया था। मैं कल दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से ही मिलूंगा।

चिराग ने आगे कहा कि मेरा उद्देश्य उन सभी को श्रद्धांजलि देने के लिए आमंत्रित करना है जिन्होंने मेरे पिता के साथ काम किया है। मैं मुख्यमंत्री से भी मिल सकता हूं। वहीं, गठबंधन को लेकर जब तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम वही कह रहे जो कहना चाहते हैं। लालू जी ने जो कहा था उसके बाद हम कुछ नहीं कह सकते।

आपको बता दें कि बिहार में चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के गठबंधन के सवाल पर लालू यादव ने कहा था कि लोजपा में जो कुछ भी हुआ वह सही नहीं है। चिराग पासवान आज भी लोजपा के नेता बने हुए हैं। मैं चाहता हूं कि तेजस्वी और चिराग साथ आएं। बिहार में एनडीए की जीत को लेकर लालू यादव ने कहा कि हम बिहार में सरकार बनाने वाले थे। मेरे जेल में होने के बावजूद मेरे बेटे तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी गठबंधन से अकेले लड़ाई लड़ी। हमें धोखे में रखा गया और 10-15 वोटों से हराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, रबी फसलों की समर्थन मूल्य में किया इजाफा

#प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार ने गेहूं की एमएसपी में 40 रुपए, जौ की एमएसपी में 35 रुपए, चना की एमएसपी में 130 रुपए और सरसों की एमएसपी में 400 रुपए का इजाफा हुआ। रबी फसलों की बढ़ी हुई कीमतें साल 2022-23 के लिए तय की गई है। नयी […]
किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, रबी फसलों की समर्थन मूल्य में किया इजाफा

You May Like