भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने किया जनसंपर्क

News Hindi Samachar

देहरादून। भाजपा के चकराता विधानसभा सीट के प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने साहिया में चुनाव कार्यालय खोलने के साथ ही व्यापारियों और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि इस बार चकराता में कमल खिलेगा। इसके बाद जौनसार बावर में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। आरोप लगाया कि अभी तक जौनसार बावर में बिना निविदा के ठेके आवंटित किए जाते रहे हैं। धरातल पर कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं।

राज्य गठन के बाद विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ घोटाले हुए हैं। पहाड़ों को खोद कर अवैध खनन को बढ़ावा दिया गया। कहा कि विधायक के बीस साल के मुकाबले उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए अधिक विकास कार्य कराए हैं। कहा कि अब जौनसार बावर में कांग्रेस राज समाप्त हो चुका है। अब जौनसार में विकास की बहार आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी भी तरह का मतभेद नहीं है। सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर भाजपा की जीत के लिए मेहनत कर रहे हैं। कहा कि टिकट मिलने से पहले सभी कार्यकर्ता दावेदारी करते हैं, टिकट की दावेदारी करने से मतभेद नहीं होते हैं। भाजपा अनुशासित पार्टी है। स्थानीय स्तर के सभी नेता और पार्टी पदाधिकारी एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। गांवों में भाजपा की लोकप्रियता और स्वीकार्यता को देखकर कांग्रेस प्रत्याशी को अपनी हार दिखाई देने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस,जीएफपी ने टीएमसी-आईपैक पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डेटा एकत्र करने का आरोप लगाया

पणजी। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) एवं चुनावी रणनीति बनाने वाली फर्म आईपैक 14 फरवरी को होने जा रहे गोवा विधानसभा चुनाव से पहले संदिग्ध तरीके से मतदाताओं की निजी जानकारियां एकत्र कर रही हैं। गोवा कांग्रेस महासचिव सुनिल कवथनकर […]
कांग्रेस,जीएफपी ने टीएमसी-आईपैक पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डेटा एकत्र करने का आरोप लगाया

You May Like