उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

News Hindi Samachar

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने सशस्त्र पुलिस, यातायात एवं पीएसी संवर्ग में कार्यरत 8 उपनिरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इन सभी अधिकारियों को दलनायक (कंपनी कमांडर) के पद पर पदोन्नत करते हुए नई वाहिनियों में तैनाती प्रदान की गई है।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में दिनेश रावत, प्रेम राम एवं सुधीर जुयाल (आईआरबी प्रथम), रामप्रवेश प्रसाद एवं भारत सिंह (31वीं वाहिनी), दीवान सिंह गुंसाई एवं धर्मवीर सिंह (46वीं वाहिनी) तथा विजय सिंह बिष्ट (आईआरबी द्वितीय) शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Next Post

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी देहरादून- राजधानी देहरादून में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को शहर […]
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

You May Like