भाजपा लोगों का मनोरंजन कर ही रही है, ऐसे में सिनेमा हॉल खोलने की क्या जरूरत हैः राउत

News Hindi Samachar

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सिनेमा हॉल और नाट्य सभागारों को खोलने की क्या जरूरत है जब कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों का ‘‘मनोरंजन’’ कर ही रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक सभी नियमों का पालन करने की शर्त के साथ 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमा हॉल और ड्रामा थियेटरों को खोलने की अनुमति दी जाएगी।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकटोक’ में राउत ने लिखा कि महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हर दिन, भाजपा नेता किरीट सौमैया राज्य के अलग-अलग मंत्रियों के खिलाफ आरोप लगाते हैं और उनके निर्वाचन क्षेत्रों में जाते हैं। मेरा खयाल है कि राज्य सरकार को उनके दौरों पर रोक नहीं लगानी चाहिए।

उनके आरोप बुलबुलों के समान हैं। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल का तरीका अलग है।’’ राउत ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी और पाबंदियां भले जारी हैं लेकिन देश में राजनीतिक मनोरंजक कार्यक्रम तो चल रहे हैं। सब तरफ मजाक चल रहा है, विपक्षी दल जो मनोरंजन कर रहा है उसमें रहस्य और हास्य दोनों ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 14 साल के बाद वायुसेना का एयर शो, युवा हुए प्रभावित

#जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 14 साल के बाद रविवार को एयरशो आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों और चिनूक हेलीकॉप्टरों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 14 साल के बाद रविवार को एयरशो आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय वायुसेना के विभिन्न […]
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 14 साल के बाद वायुसेना का एयर शो, युवा हुए प्रभावित

You May Like