भारत का पहला विदेशी सैन्य बेस, जिसकी मदद से काबुल में फंसे भारतीयों को सकुशल निकाला गया

News Hindi Samachar

नई दिल्ली (काबुल)। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद गुरुवार को पहला बड़ा धमाका हुआ। जिसमें 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इस हमले में 13 अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हुई। दरअसल, 15 अगस्त के दिन राजधानी काबुल में तालिबानियों की एंट्री के साथ ही अफगानी जमीं में रह रहे लोग मुल्क छोड़ने के लिए विवश हो गए। क्योंकि यह लोग तालिबान द्वारा किए गए अत्याचारों को भूल नहीं पाए थे। ऐसे में भारी तादाद में लोग काबुल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से भारत समेत तमाम मुल्कों की सरकारों ने लोगों को निकालने के लिए आपातकालीन ऑपरेशन चलाया हुआ है।
ऐसे में अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के लिए भारत का पहला विदेश सैन्य बेस काफी महत्वपूर्ण रहा। आपको बता दें कि अफगान संकट के समय पर भारत का पहला विदेशी एयरबेस गिसार मिलिट्री एयरोड्रम फंसे भारतीयों को निकालने का अहम जरिया बना। दरअसल, गिसार मिलिट्री एयरोड्रम को भारत और ताजिकिस्तान मिलकर चला रहा है।

भारत का पहला विदेशी सैन्य बेस ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे के पश्चिम में स्थित है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगभग दो दशकों से भारत और ताजिकिस्तान मिलकर इस सैन्य बेस को चला रहे हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिसार मिलिट्री एयरोड्रम की स्थापना में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पूर्व वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ की मुख्य भूमिका थी। इस सैन्य बेस को बनाने में जो पैसा खर्च हुआ है उसे विदेश मंत्रालय ने वहन किया है।
हाल ही वायुसेना के विमान ने काबुल में फंसे भारतीयों को निकालकर ताजिकिस्तान पहुंचाया था। जहां से एयर इंडिया के विमान से उन्हें भारत लाया गया। आपको बता दें कि काबुल से लोगों को निकालने के लिए वायुसेना के सी-17 विमान को दुशांबे में स्थित सैन्य बेस में स्टैंड बाई में रखा गया है। दरअसल, इस एयरबेस को जीएमए अयानी एयर बेस के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि यह दुशांबे से 10 किमी दूर अयानी नामक गांव में स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फायदा देने के उद्देश्य से बहुमूल्य परिसम्पत्तियों को बेच दिया

धर्मशाला। देश के 21 हवाई अड्डे,31 बंदरगाह परियोजनाएं,2700 किलोमीटर के हाईवे,400 रेलवे स्टेशन,150 ट्रेनें,5000 मेगावाट पनबिजली-सौर ऊर्जा एवम पवन ऊर्जा परियोजनाएं,43,200 किलोमीटर ट्रांसमीटर नेटवर्क मोदी सरकार ने बेच दिए हैं। राष्ट्रीय परिसम्पत्तियों की यह खुली लूट देश में भविष्य में 40 करोड़ लोगों को बेरोजगार कर देगी। यह बात प्रदेश […]
फायदा देने के उद्देश्य से बहुमूल्य परिसम्पत्तियों को बेच दिया

You May Like