भोपाल में शुरू हुई जनता फ्रिज, जरूरतमंद को मिलेगा यहां से भोजन

News Hindi Samachar

भंते सागर थेरो ने कहा कि इस डबल डोर फ्रिज को तैयार कराने में एक लाख से अधिक का खर्च आया। इसे दान दाताओं ने वहन किया है। इसमें करीब 100 लोगों की जरूरत का भोजन रखा जा सकता है।

भोपाल। भोपाल के चूनाभट्टी स्थित बुद्ध विहार के द्वार के पास जनता फ्रिज का उद्घाटन हुआ है। यह फ्रिज जनता का है और जरूरतमंदों के लिए भी। यहां कोई भी खाने-पीने का सामान रख सकता है और कोई भी जरूरतमंद यहां से खाने-पीने का सामान ले जा सकता है।

दरअसल इस जनता फ्रिज का लोकार्पण भंते शाक्यपुत्र सागर ने बुद्ध वंदना के बीच किया। यहां लोग अपने-अपने घरों से ताजा भोजन और अन्य खाने पीने की चीजें लाकर रख सकते हैं। किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति इस फ्रिज में से बगैर किसी की अनुमति लिए अपनी जरूरत के मुताबिक भोजन निकालकर ले जा सकेगा।

भंते सागर थेरो ने कहा कि इस डबल डोर फ्रिज को तैयार कराने में एक लाख से अधिक का खर्च आया। इसे दान दाताओं ने वहन किया है। इसमें करीब 100 लोगों की जरूरत का भोजन रखा जा सकता है। इसके साथ साथ सोशल मीडिया के माध्यम से और बैठकें कर समाजसेवियों को इसकी जानकारी पहले दी जा चुकी है।

सभी ने कहा है कि वे इसमें नियमित रूप से भोजन, फल आदि लाकर रखेंगे। जनता फ्रिज बौद्ध विहार के मुख्य द्वार पर रखा गया है। निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। लोग यहां अच्छे कपड़े,साबुत अनाज, आटा, कम्बल आदि भी लाकर दे सकते है, जिसके वितरण की अलग से व्यवस्था करेंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि पास में ही नेकी की दीवार की तर्ज पर यहां एक काउंटर बनवाया जाएगा। इसमें एक व्यक्ति तैनात रहेगा, जो लोगों से भोजन के अलावा वस्त्र, अनाज और अन्य जरूरत की सामग्री लेकर रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संप्रग सरकार के खिलाफ साजिश में ‘मुख्य कठपुतली’ थे विनोद राय, देश से माफी मांगेंः कांग्रेस

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि ‘‘इस साजिश की अन्य कठपुतलियों’’ अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, बाबा रामदेव, वीके सिंह और कुछ अन्य लोगों को भी क्षमा मांगनी चाहिए। कांग्रेस के दावे पर फिलहाल राय और अन्य व्यक्तियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नयी दिल्ली। […]
संप्रग सरकार के खिलाफ साजिश में ‘मुख्य कठपुतली’ थे विनोद राय, देश से माफी मांगेंः कांग्रेस

You May Like