मथुरा दत्त जोशी बने प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी को नई जिम्मेदारी दी गई है। अब मथुरा दत्त जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मथुरा दत्त जोशी का कद बढ़ाया गया है। इस संदर्भ में उन्होंने प्रभारी देवेंद्र यादव को एक पत्र लिखकर कहा है कि मैंने 17 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से संगठनात्मक कार्यों के सफल संचालन के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/ संगठन के पद पर नई जिम्मेदारी मथुरा दत्त जोशी को देना प्रस्तावित कर रहा हूं। मथुरा दत्त जोशी लंबी समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। अब मथुरा दत्त जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन के रूप में कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अरुणाचल में भारत-चीन सीमा पर तैनात गढ़वाल राइफल्स के दो जवान लापता

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर ठकला चौकी पर तैनात भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स के दो जवान 14 दिनों से लापता है। सेना के अधिकारियों ने 28 मई को दोनों जवानों के परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों को दोनों सैनिकों […]
अरुणाचल में भारत-चीन सीमा पर तैनात गढ़वाल राइफल्स के दो जवान लापता

You May Like