मध्य प्रदेश सरकार ने ‘गंभीर लापरवाही’ बरतने के लिए पायलट को किया निलंबित

News Hindi Samachar

मध्य प्रदेश विमानन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अख्तर को निलंबित किये जाने की पुष्टि की है। इससे पहले अगस्त में नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) ने इस विमान दुर्घटना के मामले में अख्तर का फ्लाइंग लाइसेंस एक साल की अवधि के लिए निलंबित कर दिया था।

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल छह मई को ग्वालियर हवाई अड्डे पर हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त के मामले में अपने वरिष्ठ पायलट माजिद अख्तर को ‘गंभीर लापरवाही’ बरतने के लिए निलंबित कर दिया है।

मध्य प्रदेश शासन के विमानन विभाग के सचिव एम सेलवेन्द्रन द्वारा हाल ही में जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘विमान के वरिष्ठ पायलट कैप्टन माजिद अख्तर द्वारा गंभीर लापरवाही के कारण शासकीय विमान छह मई 2021 को दुर्घटनाग्रस्त हुआ और शासन को क्षति हुई जिसकी वजह से उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अपेक्षित है। अतएव, मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम1966 के नियम-9 के उप नियम (1) (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।’’

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले साल इस विमान को अमेरिकी कंपनी टेक्ट्रॉन एविएशन से करीब 65 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह सात सीटों वाला बीचक्राफ्ट किंग एयर बी-200जीटी वीटी एमपीक्यू विमान था। इस आदेश में आगे कहा गया है कि निलंबन अवधि में आदेश के प्रभावशील रहते हुए अख्तर का मुख्यालय भोपाल रहेगा। इस बारे में सेलवेन्द्रन ने फोन पर जवाब नहीं दिया।

हालांकि, मध्य प्रदेश विमानन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अख्तर को निलंबित किये जाने की पुष्टि की है। इससे पहले अगस्त में नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) ने इस विमान दुर्घटना के मामले में अख्तर का फ्लाइंग लाइसेंस एक साल की अवधि के लिए निलंबित कर दिया था।

गुजरात से कोविड-19 मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन ला रहा मध्य प्रदेश सरकार का यह विमान ग्वालियर हवाईअड्डे पर इस साल छह मई को उतरते वक्त रनवे फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान का मुख्य पायलट माजिद अख्तर, सह पायलट शिवशंकर जायसवाल एवं नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी को चोटें आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवीन पटनायक के कालाहांडी जिले के दौरे के वक्त प्रदर्शन करेगी भाजपा, कांग्रेस

शिक्षिका की हत्या के ठीक एक महीने बाद कालाहांडी जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होना है। बोलांगीर जिले की रहने वाली शिक्षिका कालाहांडी जिले के महालिंग के एक निजी स्कूल में कार्यरत थी। उसका शव 19 अक्टूबर को संस्था के खेल के मैदान से निकाला गया था। भुवनेश्वर। दीपावली उत्सव […]
नवीन पटनायक के कालाहांडी जिले के दौरे के वक्त प्रदर्शन करेगी भाजपा, कांग्रेस

You May Like