महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

News Hindi Samachar

आसमान छूती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आसमान छूती हुई महंगाई के विरोध में भाजपा की सरकार का बल्लूपुर चैक पर पुतला फूंका। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में यह पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान है वहीं आए दिन रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं आज स्थिति यह हो गई है कि कांग्रेस की सरकार के समय में 300-400 में मिलने वाला सिलेंडर भाजपा की सरकार में 900 के पार चला गया है गरीब का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है।

एक वक्त की रोटी खाना भी इस सरकार ने गरीबों का मुश्किल कर दिया है पहले ही लोग कोरोना महामारी से पीड़ित थे और ऊपर से कमरतोड़ महंगाई आ गई है पूर्व में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से महंगाई कम करने का वादा किया था परंतु आज उन सारे वादों की हवा निकल गई है हर क्षेत्र में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है जिसका खामियाजा प्रदेश व देश की जनता को उठाना पड़ा है भाजपा की कथनी करनी में कितना बड़ा अंतर है यह इस बात से सिद्ध हो चुका है और अब लोग भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं हैं लोगों ने भाजपा की सच्चाई जान ली है किस प्रकार से झूठे वादे करके उन्होंने सत्ता हासिल करी और अब जनता को ठग रहे हैं आने वाले समय में जनता भाजपा को सत्ता विहीन करके उचित सबक सिखाएगी ,ऐसा हम प्रदेश व देश की जनता से आशा करते हैं स कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में ऐसे प्रदर्शन करते रहेंगे और जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे और महंगाई का विरोध हर स्तर पर नीचे से ऊपर तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन आशीर्वाद रैली में सीएम धामी ने दी श्रीनगर को नगर निगम की सौगात

श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी की आशीर्वाद रैली की। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर स्थानीय प्रशासन इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था। अपने तय कार्यक्रमानुसार सुबह 11 बजे सीएम धामी श्रीनगर जीवीके हेलीपैड पहुंचे थे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, […]
जन आशीर्वाद रैली में सीएम धामी ने दी श्रीनगर को नगर निगम की सौगात

You May Like